ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नियोजित शिक्षकों से सरकार की अपील, हड़ताल खत्म कर वापस काम पर आएं

PATNA : बिहार में 3:30 लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों की हड़ताल को लेकर सरकार बड़ी मुसीबतों का सामना कर रही है. नियोजित शिक्षक समान काम समान वेतन के मुद्दे पर हड़ताल से हटने क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में 3:30 लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों की हड़ताल को लेकर सरकार बड़ी मुसीबतों का सामना कर रही है. नियोजित शिक्षक समान काम समान वेतन के मुद्दे पर हड़ताल से हटने को तैयार नहीं है, तो वहीं सरकार ने भी साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर वह नियोजित शिक्षकों को वेतनमान नहीं दे सकती है. 


हड़ताली नियोजित शिक्षकों के सामने सरकार ने अपनी अपील रखी है. शिक्षा मंत्री किस नंदन वर्मा ने कहा है कि हड़ताली शिक्षकों को अब काम पर वापस लौट जाना चाहिए. मंत्री ने कहा है कि हम भले ही नियोजित शिक्षकों को वेतनमान नहीं दे पाए, लेकिन उनके मानदेय में इजाफा हुआ है. शिक्षा मंत्री ने कहा है कि जिन नियोजित शिक्षकों को पहले 15 सौ रुपए मिलते थे आज उन्हें 29 हजार रुपए मिल रहे हैं.


नियोजित शिक्षकों से हड़ताल खत्म करने की अपील करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा है कि सरकार उनकी मांगों पर उदारता पूर्वक विचार करते हुए मानदेय वृद्धि पर विचार करेगी.