ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दुर्गापूजा को लेकर एक्टिव हुई बिहार पुलिस, इन लोगों पर रखी जाएगी विशेष नजर

PATNA : बिहार पुलिस मुख्यालय ने दुर्गापूजा समेत आगामी पर्व-त्योहार को लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया है। पुलिसकर्मिय

दुर्गापूजा को लेकर एक्टिव हुई बिहार पुलिस, इन लोगों पर रखी जाएगी विशेष नजर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस मुख्यालय ने दुर्गापूजा समेत आगामी पर्व-त्योहार को लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया है। पुलिसकर्मियों की 20 से 29 अक्टूबर तक छुट्टी रद्द रखने का आदेश भी जारी किया गया है। इसके साथ ही हथियार सत्यापन करवाने का भी आदेश जारी किया है।


वहीं विधि-व्यवस्था के अपर पुलिस महानिदेशक संजय सिंह ने बताया कि दुर्गापूजा के लिए जिला पुलिस बल के अतिरिक्त पुलिस मुख्यालय के स्तर से 12 हजार 500 सिपाही लगाए जाएंगे।


बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बी-सैप) की 33 कंपनी भी प्रतिनियुक्त की जा रही हैं। केंद्र से 12 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल का भी अनुरोध किया गया है। इसे पटना, सिवान, मुंगेर, नवादा समेत अन्य संवेदनशील जिलों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा।


इसके साथ ही राज्य में भी तेज आवाज वाले पटाखों पर प्रतिबंध होगा। इसके साथ ही जुलूस में तय सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने पर भी रोक रहेगी। डीजे में अश्लील या सांप्रदायिक समरसता को बिगाड़ने वाले गाना बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी ।


आपको बताते चलें कि, विसर्जन जुलूस के लिए जिला प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस जुलूस की अनुमति नहीं होगी।जुलूस के लाइसेंस में 15-20 पूजा समिति सदस्यों के नाम देना भी अनिवार्य होगा, ताकि कोई मामला होने पर उनसे संपर्क किया जा सके और उनकी जवाबदेही भी तय की जाए। सभी जुलूस की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश भी जिलों को दिया गया है।