ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

DSP के ऊपर बड़ी कार्रवाई, बिहार सरकार ने 2 साल के लिए रोकी वेतन वृद्धि

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां गृह विभाग की ओर से एक नई अधिसूचना जारी की गई है. इस नए आदेश के मुताबिक एक मामले में बड़ी लापरवाही बरतने को लेकर विभाग की

DSP के ऊपर बड़ी कार्रवाई, बिहार सरकार ने 2 साल के लिए रोकी वेतन वृद्धि
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां गृह विभाग की ओर से एक नई अधिसूचना जारी की गई है. इस नए आदेश के मुताबिक एक मामले में बड़ी लापरवाही बरतने को लेकर विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की गई है. सरकार की ओर से जारी आर्डर के मुताबिक डीएसपी संजय कुमार की 2 वेतनवृद्धियां रोक दी गई हैं.


गृह विभाग की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक मामला 20 सितंबर 2012 का है. जब पटना के कदमकुआं थाना में घर में चोरी को लेकर अब्दुल कासिम अंसारी की ओर से आवेदन दिया गया था. लेकिन तत्कालीन थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत संजय कुमार ने दो दिन बाद 22 सितंबर को मामला दर्ज किया गया. इस  मामले की जांच को लेकर थानाध्यक्ष को जिम्मेवादी सौंपी गई थी. जिसे उन्होंने एक अनुभवहीन दारोगा को दे दिया. इस मामले में डीएसपी संजय कुमार के खिलाफ से विभागीय कार्यवाही चल रही थी. जिसमें उनको दोषी पाया गया है. डीएसपी संजय कुमार की दो वेतन वृद्धियों में कटौती की गई है.


गृह विभाग की ओर से 9 मार्च 2018 में जवाब मांगी गई थी. डीएसपी ने जून 2018  में अपना जवाब सौंपा था. जिससे विभाग असंतुष्ट रहा. ओस मामले में आईजी को संचालन पदाधिकारी के रूप में नियुक्त करते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई. आईजी की ओर से 12 दिसंबर 2019 को जांच रिपोर्ट सौंपी गई. उसके बाद बीपीएससी की ओर से कार्रवाई की सहमति बनने के बाद सरकार की ओर से बड़ी करवाई की गई. बिहार सरकार ने आरोपी डीएसपी संजय कुमार की 2 वेतन वृद्धियां रोक दी गई हैं. यानी कि अगले 2 साल के लिए इनकी इंक्रीमेंट रोक दी गई है.

टैग्स