ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

ड्राई क्लीनिंग की कंपनी मिस्टर ब्लू की बिहार में एंट्री, राज्य के पहले फ्रेंचाइजी का पटना में उद्घाटन

PATNA: लॉन्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग के क्षेत्र में प्रतिष्ठित कंपनी मिस्टर ब्लू की बिहार में एंट्री हो गई है। राजधानी पटना में मिस्टर ब्लू की पहली फ्रेंचाइजी खुल गई है। पटना के बोरि

ड्राई क्लीनिंग की कंपनी मिस्टर ब्लू की बिहार में एंट्री, राज्य के पहले फ्रेंचाइजी का पटना में उद्घाटन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लॉन्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग के क्षेत्र में प्रतिष्ठित कंपनी मिस्टर ब्लू की बिहार में एंट्री हो गई है। राजधानी पटना में मिस्टर ब्लू की पहली फ्रेंचाइजी खुल गई है। पटना के बोरिंग रोड स्थित मिस्टर ब्लू के आउटलेट का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने मिस्टर ब्लू के आउटलेट का उद्घाटन किया।


दरअसल, पटना के बोरिंग रोड स्थित मिस्टर ब्लू का यह आउटलेट बिहार का पहला और देश का 22वां फ्रेंचाइजी है। मिस्टर ब्लू लॉन्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग की सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी है जो अपने ग्राहकों को बेहद कम खर्चे के बढ़िया सुविधा उपलब्ध कराती है।आउटलेट का उद्घाटन करने पहुंचे बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि मिस्टर ब्लू के इस आउटलेट का शुभारंभ होने से पटना के लोगों को काफी सहूलियत होगी। 


वहीं इस आउटलेट के फ्रेंचाइजी पार्टनर नित्यानंद ओझा ने बताया कि पटना वासियों के लिए अभी बेहद कम दर पर सर्विस दे रहे हैं जो मात्र 49 रुपये में प्रति किलोग्राम कपड़े की धुलाई और 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से स्टीम आयरन और सिर्फ 250 रूपये प्रति की रेट से जूता को साफ करने का ऑफर दे रहा है। उन्होंने कहा कि कामकाजी लोग और स्टूडेंट्स को इससे काफी आराम होगा, क्योंकि उनके पास समय की दिक्कत रहती है और हम उनके इस समस्या का समाधान एकदम कम खर्चे पर कर रहे हैं।

टैग्स