ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

राजधानी में ऑटो ड्राइवर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई 9 गोलियां, सब्जी लाने जा रहे युवक की मौत; इलाके में मातम का माहौल

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो।

राजधानी में ऑटो ड्राइवर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई 9 गोलियां, सब्जी लाने जा रहे युवक की मौत; इलाके में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के सटे इलाके से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक ऑटो ड्राइवर की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के मेहंदीगंज में अपराधियों ने शुक्रवार को ऑटो चालक को गोलियों से भून डाला। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ऑटो चालक को बैक टू बैक 9 गोलियां मारी हैं। घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल से आए अपराधी हथियार लहराते हुए आराम से भाग निकले। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई।


बताया जा रहा है कि, पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के पैजावा स्थित देव पेट्रोलपंप के समीप बाइक सवार बदमाशों ने युवक को ताबड़तोड़ गोली मारी है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल क़याम हो गया है। फिलहाल इस घटना को लेकर आस - पास के लोगों में काफी चर्चा का बाजार तेज हो गया है कि, आखिर ये बाइक सवार बदमाश कौन थे और उनके इस हत्या के पीछे का मकसद क्या था ? 


उधर, इस घटना में मृतककी पहचान मालसलामी क्षेत्र निवासी अजय कुमार उर्फ सोनू के रूप में की गई। यह मीठापुर मंडी सब्जी लाने अपने ऑटो से जा रहा था। उसी दौरान पेट्रोल पंप पर गाड़ी में ईंधन लेने के लिए रुका तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने इस पार लगातार गोलियों की बौछार कर डाली। अपराधियों ने ऑटो ड्राइवर को 9 गोलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता