ब्रेकिंग
गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar News : पूर्वी चंपारण में डुमरिया घाट पुल की हालत जर्जर, सड़क पर गड्ढे और बाहर निकली लोहे की छड़ें; रोज हजारों वाहनों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा✦सेविका ने कैमरे में कैद कर दी ‘वसूली’ की कहानी, VIDEO वायरल होते ही ICDS में हड़कंप, DM ने लिया बड़ा एक्शन✦परिवहन विभाग के धनकुबेर दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU का बड़ा एक्शन....✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦गया में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, विरोध करने पर लड़के की पिटाई; दो आरोपी गिरफ्तार✦Bihar News : पूर्वी चंपारण में डुमरिया घाट पुल की हालत जर्जर, सड़क पर गड्ढे और बाहर निकली लोहे की छड़ें; रोज हजारों वाहनों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा✦सेविका ने कैमरे में कैद कर दी ‘वसूली’ की कहानी, VIDEO वायरल होते ही ICDS में हड़कंप, DM ने लिया बड़ा एक्शन✦परिवहन विभाग के धनकुबेर दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU का बड़ा एक्शन....✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी

जातिसूचक अपमान और घृणा फैलाने वालों पर हो समान रूप से कठोर कार्रवाई : डॉ. संतोष कुमार सुमन

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने जातिसूचक अपमान और नफरत फैलाने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सामाजिक समरसता और संविधान के सम्मान पर जोर दिया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जाति के आधार पर किसी भी व्यक्ति या समाज का अपमान पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने जातिसूचक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। 


हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जाति के आधार पर अपमान और घृणा का सबसे बड़ा दर्द अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज ने सदियों तक झेला है। इसलिए सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा हमारे लिए केवल नारा नहीं, बल्कि संकल्प है।


उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया हो या सार्वजनिक जीवन, किसी भी व्यक्ति या समाज के विरुद्ध जातिसूचक गालियों और अपमानजनक भाषा का प्रयोग पूरी तरह अस्वीकार्य है। किसी एक जाति का अपमान अंततः पूरे समाज की शांति, सौहार्द और भाईचारे पर हमला है।


डॉ. सुमन ने कहा कि कानून का भय और संविधान का सम्मान सभी के लिए समान होना चाहिए। जाति के नाम पर नफरत फैलाने और सामाजिक वैमनस्य पैदा करने वालों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सामाजिक समरसता, पारस्परिक सम्मान और संवैधानिक मूल्यों के मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, न्यायपूर्ण और विकसित भारत का निर्माण संभव है ।