ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दोस्त की बर्थ डे पार्टी में गए ASI के बेटे की बंद कमरे में मिली लाश : इलाके में मचा हड़कंप

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां जहां एक मकान के कमरे से एएसआई के पुत्र का शव बरामद हुआ है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

दोस्त की बर्थ डे पार्टी में गए ASI के बेटे की बंद कमरे में मिली लाश :  इलाके में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां जहां एक मकान के कमरे से एएसआई के पुत्र का शव बरामद हुआ है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जबकि एएसआई के बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 


जानकारी के अनुसार, यह घटना शास्त्री नगर थानाक्षेत्र के एजी कॉलोनी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास की है। जहां स्पेशल ब्रांच के एएसआई का बेटा अपने दोस्त की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने गया था। उसी दौरान उसकी मौत हो गई और अब दोस्त के घर से ही उसका शव बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। साथ ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर चुकी है।