ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कर्ज के पैसे नहीं लौटा पा रहा था युवक, रुपयों के बदले वाइफ को दोस्त के सामने परोसा

PATNA : बिहार की राजधनी पटना से एक पति की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां पति ने कर्ज चुकाने के लिए दोस्त से अपनी पत्नी की सौदा कर दिया। यह घटना दानापुर की है। घटना नासरीगंज बिस्कु

कर्ज के पैसे नहीं लौटा पा रहा था युवक, रुपयों के बदले वाइफ को दोस्त के सामने परोसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधनी पटना से एक पति की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां पति ने कर्ज चुकाने के लिए दोस्त से अपनी पत्नी की सौदा कर दिया। यह घटना दानापुर की है। घटना नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री मोड़ की है। पीड़िता ने पति और उसके दोस्त चंदन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार,दोस्त से कर्ज की माफी के लिए उसको अपने घर बुला लिया और पत्नी पर उसके साथ रहने का दबाव बनाने लगा। पत्नी ने जब पति की इस घिनौनी हरकत का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। गुस्साए पति ने पत्नी को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका  पति नशेड़ी है। वह बहुत पीता है और हमेशा नशे में उसके साथ मारपीट करता था। 


पीड़िता का आरोप है कि पास में ही रहने वाला चंदन नशीला पदार्थ बेचता है। उसके पति ने नशे के लिए उससे हजारों रुपये कर्ज ले रखा है। नशे के कारण वह काम नहीं करता और घर आकर अपनी पत्नी को ही प्रताड़ित करता है। नशे की वजह से पूरा परिवार परेशान है। पत्नी जैसे तैसे गुजारा करती है। कुछ दिनों से चंदन उस शख्स पर उधार चुकाने के लिए दबाव बना रहा था।


जब पैसों का जुगाड़ नहीं हो सका तो उसने चंदन के सामने अपनी पत्नी को ऑफर कर दिया। बात तय हो जाने पर बुधवार की रातत वह चंदन को घर लेकर आया और कर्ज उतारने के बदले में पत्नी को उसके साथ रहने को कहने लगा। जब पत्नी इस बात का विरोध करने लगी तो पति और उसके दोस्त ने मिलकर उसके साथमारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पति ने पत्नी के गले में रस्सी डाल चाकू से उसके हाथ पर कई बार वार किये। दूसरे दिन वह अपने भाई के साथ दानापुर थाने पहुंची और पति व दोस्त के खिलाफ लिखित शिकायत दी। 


उधर, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता के साथ लिया है। दानापुर थानेदार प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि पुलिस पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर छानबीन करने में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।