ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

हरिवंश नारायण सिंह को डॉक्टरों ने दी बधाई, राज्यसभा कैंडिडेट बनाये जाने पर जताई खुशी

PATNA : जेडीयू की ओर से दोबारा राज्यसभा कैंडिडेट बनाये जाने पर डॉक्टरों ने हरिवंश नारायण सिंह को बधाई दी है. पटना में एक कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने खुशी जताई. राज्यसभा सां

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडीयू की ओर से दोबारा राज्यसभा कैंडिडेट बनाये जाने पर डॉक्टरों ने हरिवंश नारायण सिंह को बधाई दी है. पटना में एक कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने खुशी जताई. राज्यसभा सांसद के बाद उप सभापति बने थे. एक बार फिर से जेडीयू की टिकट पर राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है. 


हरिवंश नारायण सिंह बैरिया विधान के दलजीत टोला सिताबदियारा इलाके के रहने वाले हैं. बिहार से खाली हो रही राज्यसभा की पांच सीट में से एक सीट पर जदयू ने दोबारा अपना उम्मीदवार तय कर लिया है. हरिवंश नारायण सिंह को डॉक्टर लोगों मिलकर बधाई भी दी.  इस बात की जानकारी होने पर डॉक्टर समुदाय काफी खुश हैं. इस मैके पर डॉ. आरएन सिंह,डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. अमरकांत झा अमर, डॉ. सहजानंद, डॉ. विजय शंकर सिंह, डॉ. वी.के सिंह,डॉ. अजय कुमार , डॉ. बृजनंदन, डॉ. सुनील कुमार ,जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह आदी लोगों ने मिलकर बधाई दी. 


डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने बिना धर्म और जाति के योग्यता को महत्व दी है.  उन्होंने कहा कि चार दशकों की पत्रकारिता में हरिवंश सिंह का विशेष योगदान रहा है. उन्होंने पत्रकारिता के सहारे समाज की भलाई के लिए व्यापक स्तर पर काम किया है. अपने निजी स्वार्थ को दरकिनार कर वह दूसरे के लिए काम करते रहे हैं.  गांव या कहीं के भी व्यक्ति से मिलने या बात करते वक्त उसे अपनी सरलता का एहसास इस कदर कराते हैं कि सामने वाला व्यक्ति भी ताज्जुब में पड़ जाता है.