ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

दो सप्ताह बाद CM नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, स्वतंत्रता दिवस से पहले कर सकते हैं बड़ा एलान

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यंमत्री सचिवालय में बुलाई गई है। जसिमें नीतीश कैबिनेट के मंत्री और वरीय पदाधिकारी मौजूद

दो सप्ताह बाद CM नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, स्वतंत्रता दिवस से पहले कर सकते हैं बड़ा एलान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यंमत्री सचिवालय में बुलाई गई है। जसिमें नीतीश कैबिनेट के मंत्री और वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दो सप्ताह बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीटिंग बुलाई है। मंत्रिपरिषद की इस बैठक में नौकरी और रोजगार समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। 


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 अगस्त को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। दो सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इससे पहले 29 जुलाई को अंतिम बार कैबिनेट की बैठक हुई थी। उसके बाद 22 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो गया, जिस वजह से मंत्रिपरिषद की बैठक नहीं हो पाई। इसके उपरांत सीएम के बीमार होने की चर्चा हुई थी। लिहाजा, अब 2 सप्ताह बाद यह कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है। 


मालूम हो कि, दो सप्ताह पहले हुए कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर लगी थी। जिसमें बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 की स्वीकृति दी गयी।  जिसमें फिल्म निर्माता को अनुदान दिया जाएगा। इसके तहत अनुदान के रूप में 2 करोड़ से लेकर 4 करोड़ तक की राशि दी जाएगी, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। साथ ही  पंचायत निर्माण कार्य मैन्युअल की स्वीकृति भी दी गयी थी, जिसमें निविदा के माध्यम से ही पंचायत में अब काम कराया जा सकेगा। 


उधर, अब दो सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. इस बैठक पर सबकी नजर होगी कि नीतीश सरकार नौकरी-रोजगार सहित क्या बड़ा फैसला लेती है? 15 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान से संबोधन भी करने वाले हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री यदि कोई बड़ी घोषणा करेंगे तो उसकी भी स्वीकृति कैबिनेट से ली जा सकती है। कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है और सभी संबंधित विभागों को तैयारी करने के लिए निर्देश दिया गया है।