ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा

PATNA : देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 सितंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। जहां वो नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में भाग लेंगे। पूर्व राष्ट्रपति 14 सितंबर को 4:30 बज

 दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 सितंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। जहां वो नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में भाग लेंगे। पूर्व राष्ट्रपति 14 सितंबर को 4:30 बजे शाम में पटना पहुंचेंगे। इसके बाद पूर्व  राष्ट्रपति अगले दिन राजगीर रवाना होंगे। इस कार्यक्रम के बाद देर शाम पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 


दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नालंदा विश्वविद्यालय में लोकतंत्र का वैशाली उत्सव में 'लोकतंत्र की जननी' विषय पर आयोजित सेमिनार में अपना संबोधन देंगे। इसके बाद रामनाथ कोविंद 15 सितंबर की शाम को ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ जाएंगे। रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल भी रह चुके हैं और बिहार के साथ उनका विशेष लगाव रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है। 


बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी उनकी नजदीकी रही है। हालांकि इस बार मुख्यमंत्री से मिलने का कोई कार्यक्रम उनका तय नहीं है।पिछले साल दिसंबर में जब रामनाथ कोविंद बिहार आए थे तब वो पटना के महावीर मंदिर, श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा और बोद्ध गया भी गए थे। जहां उन्होंन पूजा अर्चना भी की थी। रामनाथ कोविंद को कुछ दिन पहले ही वन नेशन वन इलेक्शन के लिए गठित कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को ही बनाया गया है। 


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी उनकी नजदीकी रही है। हालांकि इस बार मुख्यमंत्री से मिलने का कोई कार्यक्रम उनका तय नहीं है। पिछले साल दिसंबर में जब रामनाथ कोविंद बिहार आए थे तब वो पटना के महावीर मंदिर, श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा और बोद्ध गया भी गए थे। जहां उन्होंन पूजा अर्चना भी की थी। हाल ही में केंद्रीय सरकार द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के लिए गठित कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को ही बनाया गया है।