ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

दिवाली और छठ से पहले लोगों को बड़ा झटका, जानिए.. कितना महंगा हो गया LPG सिलेंडर

PATNA: देश में पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को त्योहारों के सीजन में महंगाई का जोरदार झटका लगा है। नवंबर महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम मे

दिवाली और छठ से पहले लोगों को बड़ा झटका, जानिए.. कितना महंगा हो गया LPG सिलेंडर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: देश में पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों को त्योहारों के सीजन में महंगाई का जोरदार झटका लगा है। नवंबर महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। जिसका सीधा असर उनकी जेबों पर पड़ने वाला है हालांकि राहत की बात है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पटना में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 103 रुपये महंगा हो गया है।


दरअसल, नवंबर का महीना शुरू होने के साथ ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 103 रुपये तक का इजाफा किया गया है। दिवाली और छठ से पहले गैस की कीमतों में ये बढ़ोतरी कॉमर्शियल यूजर्स की जेब पर भारी पड़ेगी।


हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG की कीमतों में संशोधन करती हैं। बीते 30 अगस्त को 14 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती करते हुए सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी थी, लेकिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।


IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, आज से 19 किलोग्राम वाला वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 1,833 रुपये से मिलेगा, जो कि पहले 1731 रुपये में मिल रहा था। अन्य महानगरों की बात करें तो मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 1785.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1684 रुपये का था। कोलकाता में 1839.50 रुपये की जगह अब 1943.00 रुपये का बिकेगा, तो वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1999.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1898 रुपये थी।


हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर का दाम नहीं बढ़ने से आम आदमी को थोड़ी राहत जरूर मिली है। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट, हलवाई और शादी समारोहों के दौरान किया जाता है। कमर्शियल सिलेंडर पर प्रति सिलेंडर 103 रुपए बढ़ोतरी से होटलों और रेस्टूरेंट में खाना खाने वाले लोगों का जयका जरूर बिगड़ने वाला है।