ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

फतुहा से पटना जीरो माईल तक बड़े वाहनों का प्रवेश दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बंद, अब तेजी से होगा मेट्रो का काम

15 अगस्त 2025 तक पटना में मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्य है लेकिन पिछले एक महीने से बाईपास में ट्रैफिक जाम होने की वजह से मेट्रो का काम काफी बाधित है। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।

BIHAR
तेजी से होगा मेट्रो का काम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव वर्षा सिंह के साथ मीटिंग की। बैठक में मेट्रो के कार्यों में प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में परियोजना निदेशक, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड रत्नेश कुमार बरियार द्वारा कार्यों के बारे में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।  उन्होंने बताया कि पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर का कार्य किया जा रहा है। 


प्रायोरिटी कॉरिडोर का कास्टिंग यार्ड बिक्रमपुर, फतुहा में स्थित है। यहाँ से प्रिकास्ट एलिमेंट को मेट्रो साइट तक लाया जाता है। पिछले एक महीने से बाईपास रोड पर लगातार ट्रैफिक जाम होने की वजह से मेट्रो का कार्य काफी बाधित है। जिलाधिकारी ने कहा कि मेट्रो का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। लोक परिवहन के दृष्टिकोण से इसका काफी महत्व है। 


दिनांक 15 अगस्त, 2025 तक मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्य है। जिला प्रशासन, पटना द्वारा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सभी प्रशासनिक सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, बैरिया से मलाही पकड़ी तक है। इस बीच विभिन्न मेट्रो साईट जैसे पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माईल, भूतनाथ, खेमनीचक एवं मलाही पकड़ी अवस्थित है। 


फतुहा के बिक्रमपुर (छपाक वाटरपार्क के पास) अवस्थित कासटिंग यार्ड से विभिन्न मेट्रो साईट्स तक निर्माण सामग्रियों का सुचारू रूप से परिवहन आवश्यक है। परियोजना निदेशक द्वारा किए गए अनुरोध के आलोक में ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक (यातायात), पटना द्वारा प्रस्ताव दिया गया कि फतुहा की तरफ से पटना (जीरो माईल) की ओर आने वाले बड़े वाहनों का प्रवेश 2ः00 बजे दोपहर से 5ः00 बजे संध्या तक प्रतिबंधित रखा जाए। 


जिलाधिकारी ने कहा कि आज की बैठक में इस पर विमर्श किया गया तथा जनहित में यह निर्णय लिया गया कि फतुहा की तरफ से पटना (जीरो माईल) की ओर आने वाले बड़े वाहनों का प्रवेश दोपहर 2ः00 बजे से संध्या 5ः00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

टैग्स