ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

दिखने लगा बंद का असर : मंत्री संजय झा का काफिला बंद में फंसा, दरभंगा में ट्रेन रोकी गई

PATNA : महागठबंधन की तरफ से आज बुलाए गए बिहार बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है. राज्य के अलग-अलग इलाकों से आ रही खबरों के मुताबिक बंद समर्थक के सुबह से ही सड़क पर नजर आ रहे

दिखने लगा बंद का असर : मंत्री संजय झा का काफिला बंद में फंसा, दरभंगा में ट्रेन रोकी गई
Anamika
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन की तरफ से आज बुलाए गए बिहार बंद का असर सुबह से ही दिखने लगा है. राज्य के अलग-अलग इलाकों से आ रही खबरों के मुताबिक बंद समर्थक के सुबह से ही सड़क पर नजर आ रहे हैं. बंद समर्थकों ने सड़क और रेल दोनों यातायात को अपने निशाने पर लिया है.

वैशाली में आरजेडी समर्थकों ने सुबह सवेरे NH-22 को जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया. बंद की वजह से नीतीश कैबिनेट के मंत्री संजय कुमार झा का काफिला भी जाम में फंस गया है. उधर दरभंगा में बंद समर्थकों ने ट्रेन यातायात को बाधित किया है. भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने लहरिया सराय स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस को रोका है.

आरजेडी विधायक मुकेश रोशन सुबह सवेरे हाजीपुर में सड़क पर अपने समर्थकों के साथ उतरे हुए नजर आए हैं, जबकि जहानाबाद में भी आरजेडी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर बंद को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. जहानाबाद में पटना गया मुख्य सड़क को बंद समर्थकों ने जाम कर दिया है nh-83 और एनएच 110 को ठप कर दिया गया है.