ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दीघा-आर ब्लॉक लेन पर U-टर्न नहीं होने से लोगों का फूटा आक्रोश, सड़क जाम कर घंटों किया प्रदर्शन

PATNA : दीघा-आर ब्लॉक लेन पर कई जगहों पर यू-टर्न नहीं बनाया गया है. जिसे लेकर आज आक्रोशित लोगों ने घंटों बवाल काटा. यू-टर्न की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए और 6 घंटों तक दीघा-आर ब्लॉक पु

दीघा-आर ब्लॉक लेन पर U-टर्न नहीं होने से लोगों का फूटा आक्रोश, सड़क जाम कर घंटों किया प्रदर्शन
Anamika
2 मिनट

PATNA : दीघा-आर ब्लॉक लेन पर कई जगहों पर यू-टर्न नहीं बनाया गया है. जिसे लेकर आज आक्रोशित लोगों ने घंटों बवाल काटा. यू-टर्न की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए और 6 घंटों तक  दीघा-आर ब्लॉक पुल को जाम कर दिया. 

महेश नगर और इसके आसपास के इलाके के लोग U टर्न की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए है. गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर को सड़क पर लगाकर जाम दिया. आक्रोशित लोगों का कहना है कि महेश नगर के पास पहले U टर्न बोर्ड लगाया गया था,  यहां यू टर्न या गोलंबर बनाने का प्रस्ताव था. नक्शे में भी इस बात का जिक्र था, लेकिन यहां से U टर्न हटा दिया गया. इसके इलाके के लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी. 

सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि बच्चों को स्कूल बस में बैठाने या लाने के लिए पहले पानी टंकी मोड़ जाते थे, लेकिन यू-टर्न नहीं होने से 3 किलोमीटर घूमकर राजीव नगर, पॉलिटेक्निक मोड़ होते हुए जाना होगा. इसी रोड का बोरिंग रोड से कनेक्शन है और इसे ही बंद कर दिया जा रहा है. यहां यू-टर्न नहीं होने के पटना के  पटेल नगर, इंद्रपुरी, महेश नगर, AG कॉलोनी, CDA कॉलोनी, आर्दश नगर, बाबा चौक सहित एक दर्जन मुहल्लों के लोगों का रास्ता बंद हो जाएगा. इससे करीब दो लाख के लोग प्रभावित होंगे.  

बता दें कि पुनाईचक में भी दीघा-आर ब्लॉक रोड पर यू टर्न नहीं बनाया गया है. इससे यहां के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी. पुनाईचक के लोग भी यू-टर्न बनाने की मांग कर रहे हैं.