ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने आखिर क्यों कहा ? ...अब कोई नहीं आएगा बिहार

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों से निपटने के लिए सरकार लगातार अलर्ट मोड मे हैं।हाई लेवल मीटिंग का दौर लगातार जारी है। तमाम विभागों के आलाधिकारी लगातार बैठकें कर

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों से निपटने के लिए सरकार लगातार अलर्ट मोड मे हैं।हाई लेवल मीटिंग का दौर लगातार जारी है। तमाम विभागों के आलाधिकारी लगातार बैठकें कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस बीच मीटिंग में पहुंचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने साफ कर दिया है कि अब कोई बिहार नहीं आएगा। 


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि बिहार के बाहर रहने वाले लोग अचानक भारी तादाद में बिहार के बार्डर इलाकों में पहुंच गये थे जिसकी वजह से उन जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। आने वाले लोगों को असुविधा हो रही थी। इस वजह से सरकार ने निर्णय लिया कि जो लोग बाहर से पहुंचे हैं उन्हें उनके गावों तक छोड़ा जाए। लोगों को उनके घऱों तक पहुंचाया गया है लेकिन वैसे लोगों को घर जाने के बजाए वहां स्कूलों में बनाए गये कोरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। वहीं उन्होनें साफ कर दिय़ा कि जिन्हें आना था वे आ गये अब बिहार कोई नहीं आएगा। दरअसल अब वैसे लोगों को वहां की स्थानीय सरकार ही सारी सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। साथ ही उन्होनें लोगों से अपील की कि लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए घऱों से बाहर मत निकलिए। 


बता दें कि इससे पहले दिल्ली में लाखों की संख्या में बिहार और यूपी के मजदूर सड़कों पर उतर आए थे जिसके बाद वहां अफरा-तफरी की स्थिति  बन गयी थी जिसके बाद सरकार ने बसों से उन्हें घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया था। ऐसे हालात में बस से घर भेजना वाले सरकार के फैसले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नाराजगी जतायी थी और कहा था कि ऐसे में लॉकडाउन टूट जाएगा। बाद में केन्द्र सरकार ने निर्देश देते हुए कहा था कि जो लोग जहां है वहीं रहे उनके देख-रेख की जिम्मेवारी वहां की स्थानी सरकार की है और सभी राज्यों को अपने-अपने बार्डर इलाकों को सील कर राज्य में प्रवेश पर रोक लगाने को कहा था। 





टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता