ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Devesh Chandra Thakur donates salary:जदयू सांसद ने सेना के सम्मान में एक साल का वेतन पीएम राहत कोष में दिया

Devesh Chandra Thakur donates salary: सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए भारतीय सेना के सम्मान में एक साल का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने का फैसला लिया है।

देवेश चंद्र ठाकुर, सीतामढ़ी सांसद, सेना के लिए वेतन दान, ऑपरेशन सिंदूर, पीएम राहत कोष, बिहार न्यूज, भारतीय सेना, देशभक्ति समाचार   Devesh Chandra Thakur, Sitamarhi MP, MP donates salary, Operation Sin
Sitamarhi MP Devesh Chandra Thakur
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Devesh Chandra Thakur donates salary:  भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। इस बीच बिहार के सीतामढ़ी से सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने देशभक्ति और सेवा भावना की मिसाल पेश की है। उन्होंने ऐलान किया है कि वे अपने एक वर्ष का वेतन, यानी लगभग 15 लाख रुपये, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (PMNRF) में भारतीय सेना के कल्याण के लिए दान करेंगे।


सीतामढ़ी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकुर ने कहा कि यह योगदान भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य के सम्मान में है। हमारा हर कदम देश की सुरक्षा और सैनिकों के हौसले को बढ़ाने के लिए होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि यह राशि अगले दो दिन में प्रधानमंत्री कार्यालय में चेक के माध्यम से जमा कर दी जाएगी।


देश के पहले सांसद बने जिन्होंने किया ऐसा योगदान

बता दे कि देवेश चंद्र ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले ऐसे सांसद बन गए हैं, जिन्होंने अपने एक साल का वेतन सेना के कल्याण के लिए दान करने का निर्णय लिया है। वे 2024 में सीतामढ़ी से सांसद चुने गए थे | सांसद ने कहा कि सीतामढ़ी की पूरी जनता भारतीय सेना और प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है। यह कदम देशभर के नेताओं के लिए एक प्रेरणा बन सकता है।


टैग्स