ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

DEO साहब को मिलेंगे बॉडीगार्ड, गृह विभाग ने सभी SP को दिया निर्देश

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गृह विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है. मैट्रिक एग्जाम के दौरान नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी की सु

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गृह विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है. मैट्रिक एग्जाम के दौरान नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी की सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है. गृह विभाग की ओर से सभी जिलों के एसपी को लेटर लिखा गया है कि किसी भी जिला शिक्षा पदाधिकारी ओर से यदि सुरक्षा गार्ड की मांग की जाती है. तो उन्हें बॉडीगार्ड उपलब्ध कराये जाएं.


शिक्षकों की हड़ताल की वजह से मैट्रिक परीक्षा में काफी परेशानी हो रह है. कई जिलों के DEO ऑफिस में जिला शिक्षका पदाधिकारी के साथ हाथापाई की सूचना मिली है. आंदोलनकारी शिक्षक मैट्रिक परीक्षा में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश रहे हैं. बिहार में 17 फ़रवरी से लेकर 24 फ़रवरी तक मैट्रिक की परीक्षा हो रही है. विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक 26 फ़रवरी से मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा. इस दौरान विधि-व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. 


गृह विभाग के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की ओर से सभी एसपी को यह निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में बाधा डाल रहे नियोजित शिक्षकों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय की ओर से हड़ताल को बुलाया गया है. उन्होंने बताया की दो शिक्षकों के ऊपर कार्रवाई किये जाने के बाद पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में कुछ शिक्षकों ने हंगामा किया था. इस दौरान उन्होंने हाथापाई भी की थी. जिसको देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है.