ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

डेंगू से पटना में चौथी मौत, , 36 नए मरीज भी मिले; स्वास्थ्य विभाग से फॉगिंग की मांग

PATNA : राजधानी पटना में अब डेंगू से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 36 नए मरीज मिले। 57 वर्षीय महिला मीठापुर, गर्दनीबाग की रहनेवाली थी। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा था। इस घटना को ले

डेंगू से पटना में चौथी मौत, , 36 नए मरीज भी मिले; स्वास्थ्य विभाग से फॉगिंग की मांग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में अब डेंगू से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 36 नए मरीज मिले। 57 वर्षीय महिला मीठापुर, गर्दनीबाग की रहनेवाली थी। उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा था। इस घटना को लेकर जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीवीबीसीओ) ने बताया कि महिला कई अन्य गंभीर बीमारियों सेप्टिक शॉक, संक्रमण, निमोनिया आदि से भी ग्रसित थी। 


वहीं, इस घटना के बाद पटना में डेंगू से यह चौथी मौत है। इससे पहले पटना में तीन लोगों की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है। डीवीबीसीओ ने बताया कि उनमें से दो अन्य शहर के निवासी थे, जिनका इलाज पटना के अस्पतालों में चल रहा था। ऐसे में अब्ब यह बिल्कुल साफ़ है कि पटना में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता दिख रहा है। शनिवार को अबतक का एक दिन में सर्वाधिक पीड़ित यहां मिले हैं।


इसके साथ ही  शनिवार को अबतक का एक दिन में सर्वाधिक पीड़ित यहां मिले हैं। इससे पहले सिर्फ दो बार 30 का आंकड़ा पार किया है। गुरुवार को 33 और मंगलवार को 31 पीड़ित मिले थे। शनिवार को कंकड़बाग में 13, बांकीपुर में पांच, अजीमाबाद में छह, पाटलिपुत्र में 10, दानापुर में एक, एनसीसी में एक मिले जबकि पटना सिटी में एक भी नया मरीज नहीं मिला। पटना में अब कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 400 के पार पहुंच गई है।


उधर, जलजमाव से डेंगू व डायरिया समेत अन्य जलजनित बीमारी से लोग परेशान हैं। आम लोग सहित सरकारी विभाग के कर्मी डेंगू की चपेट में आ गये हैं. क्षेत्र में प्राय: सभी जगहों पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसके साथ ही बकरी के दूध की मांग बढ़ गयी है। इसके अलावा लोग स्वास्थ्य विभाग से फाॅगिग कराने की मांग कर रहे हैं।