ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली से पटना लैंडिंग के बाद विस्तारा की इंजन में आई खराबी, पैसेंजर्स को दूसरे विमान से भेजा गया

PATNA: दिल्ली से पटना लैंडिंग के बाद विस्तारा की फ्लाइट (UK 717) में अचानक खराबी आ गयी। जब विमान की जांच की गयी तब पता चला कि इंजन में खराबी आई हैं। जिसके बाद इंजन को ठीक करने

दिल्ली से पटना लैंडिंग के बाद विस्तारा की इंजन में आई खराबी, पैसेंजर्स को दूसरे विमान से भेजा गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दिल्ली से पटना लैंडिंग के बाद विस्तारा की फ्लाइट (UK 717) में अचानक खराबी आ गयी। जब विमान की जांच की गयी तब पता चला कि इंजन में खराबी आई हैं। जिसके बाद इंजन को ठीक करने के लिए मुंबई से इंजीनियर को बुलाया गया। लेकिन अचानक विस्तारा की फ्लाइट में आई गड़बड़ी की सूचना मिलते ही पटना से दिल्ली जाने वाले पैसेंजर्स काफी परेशान हो गये।


मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे विस्तारा की विमान यात्रियों को दिल्ली से लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंची थी और दो घंटे बाद 11 बजे इसी विमान को फिर पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन इंजन में आई खराबी के कारण इसे ठीक करने के लिए मुंबई से इंजीनियर को बुलाया गया। पटना से दिल्ली जाने वाले विस्तारा के पैसेंजर्स को इस बात की जानकारी दी गयी तो वो हैरान रह गये। 


फिर यह बताया गया कि परेशान होने की जरूरत नहीं हैं उन्हें दिल्ली भेजने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इस सूचना के बाद पैसेंजर्स पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे जिसके बाद विस्तारा की तरफ से दूसरे विमान में पैसेंजर को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था की गयी। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। फिर विस्तारा के पैसेंजर को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। वही मुंबई से पटना पहुंचे इंजीनियर्स विमान के इंजन को ठीक करने में लगे हैं। 

टैग्स