ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली रवाना होंगे CM नीतीश , कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के समारोह में होंगे शामिल

PATNA : दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कल याने 30 मार्च को आयोजित होगा। अब इसी कार्यक्रम में शामिल होने के ल

दिल्ली रवाना होंगे CM नीतीश , कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के समारोह में होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कल याने 30 मार्च को आयोजित होगा। अब इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाएगा। इसको लेकर राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह आयोजित किया गया है। 


दरअसल, जदयू के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और सलाहकार केसी त्यागी के अनुसार समाजवादियों के लिए यह एक बड़ा दिन है। कर्पूरी ठाकुर बिहार के पुरोधा थे, ऐसे में सीएम नीतीश का कार्यक्रम में शरीक होना काफी महत्वपूर्ण है। अब इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जदयू सहित एनडीए के कई नेता शामिल होंगे।


वहीं, नीतीश की दिल्ली यात्रा में भाजपा नेताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत भी होगी, क्योंकि पहले चरण का नामांकन के बाद अब दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो चुका है।  ऐसे में चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा और उसकी रणनीति भी मुख्यमंत्री भाजपा नेताओं के साथ बैठकर बना सकते हैं। इसके साथ ही जदयू के तरफ से स्टार प्रचारकों की सूची में कौन होगा इस विषय में भी बातचीत होगी।


आपको बताते चलें कि,  कर्पूरी ठाकुर को 100वीं जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार ने मरणोपरान्त भारत रत्न देने का ऐलान किया था। बिहार की राजनीति में कर्पूरी ठाकुर अति महत्वपूर्ण लीडर में से एक हैं। लोकनायक के बाद सामाजिक आंदोलन के नेताओं में जननायक की गिनती होती है। कर्पूरी ठाकुर राजनीतिक और सामाजिक बदलाव में एक बड़े भूमिका में थे। वे बिहार के दो बार सीएम रहे लेकिन एक बार भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।  दूसरी बार सीएम बनते ही उन्होंने पिछड़े वर्गों के लिए 'मुंगेरीलाल आयोग' की अनुशंसा लागू की और आरक्षण का रास्ता खोला।