ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मरकज के पास पहुंचे लोगों का मोबाइल लोकेशन हुआ डिटेक्ट, साढ़े चार हजार से ज्यादा लोग रडार पर

PATNA : दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी मरकज के आसपास जिन बिहारियों का मोबाइल लोकेशन पाया गया उनको नीतीश सरकार ने रडार पर ले लिया है। राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से ऐसे सा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी मरकज के आसपास जिन बिहारियों का मोबाइल लोकेशन पाया गया उनको नीतीश सरकार ने रडार पर ले लिया है। राज्य स्वास्थ्य समिति की तरफ से ऐसे साढ़े चार हजार से ज्यादा लोगों की लिस्ट बनाई गई है जो तबलीगी मरकज के आसपास के लोकेशन में रहे हैं। सरकार ने इसके लिए मोबाइल लोकेशन को डिटेक्ट करते हुए ऐसे लोगों की पहचान की है। 


दरअसल केंद्र सरकार ने दिल्ली स्थित तबलीगी मरकज के आसपास लड़ाई 200 से 300 मीटर के दायरे में लगभग 6000 मोबाइल नंबरों की पहचान कर बिहार को भेजा था। इनमें से साढ़े चार हजार मोबाइल नंबर बिहार से रजिस्टर्ड हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति ने अब इन मोबाइल नंबरों के साथ सभी जिलों में डाटा भेज दिया है। सरकार अब ऐसे संदिग्धों को सर्विलांस पर ले रही है। 


राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार के मुताबिक इस सूची में शामिल मोबाइल नंबरों को मरकज की बैठक में शामिल नहीं माना जा रहा है लेकिन दिल्ली के जिस इलाके में मरकज हुई उसके आसपास के लोकेशन के आधार पर इन मोबाइल नंबरों का डाटाबेस तैयार किया गया है। इस बात की आशंका है कि मरकज के आसपास लोग संक्रमण के वाहक हो सकते हैं लिहाजा इनकी पहचान की जा रही है। हालांकि अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक ज्यादातर नंबर अभी भी दिल्ली में ही सक्रिय हैं।

टैग्स