ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar sharabbandi : बिहार में शराबबंदी के बावजूद 9 साल में 190 मौतें, अवैध शराब का कहर जारी

Bihar sharabbandi : बिहार में अप्रैल 2016 से लागू शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी है, जिससे अब तक 190 लोगों की जान जा चुकी है। सरकार की सख्ती के बावजूद राज्य में शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय बना हुआ है।

बिहार, शराबबंदी, अवैध शराब, होच कांड, मद्य निषेध, शराब तस्करी, मौतें, गिरफ्तारियां, जब्ती, निषेध कानून, अवैध कारोबार, पुलिस अभियान, सख्त कार्रवाई, बल्क लीटर, उत्पाद विभाग, प्रशासन, अपराध, बिहार सरकार,
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar sharabbandi :  बिहार में अप्रैल 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद से अब तक अवैध शराब के सेवन से कुल 190 लोगों की मौत हो चुकी है।


मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने  जानकारी दी है कि  ये मौतें राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज की गई हैं, जिनमें सारण, सिवान, गया, भोजपुर, बक्सर और गोपालगंज सबसे अधिक प्रभावित रहे हैं।


सरकार के प्रतिबंध के बावजूद शराब की तस्करी जारी है, और पुलिस लगातार इसके खिलाफ अभियान चला रही है। विभाग के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक शराबबंदी कानून के उल्लंघन से जुड़े 9.36 लाख मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 14.32 लाख से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


अब तक 3.86 करोड़ बल्क लीटर शराब जब्त की गई है, जिसमें देशी शराब भी शामिल है। इनमें से 97 प्रतिशत यानी 3.77 करोड़ बल्क लीटर शराब नष्ट कर दी गई है। इसके अलावा, शराब की तस्करी में प्रयुक्त 1.40 लाख वाहन भी जब्त किए गए हैं