ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंप

पटना के गर्दनीबाग इलाके में एक कार के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है। शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक कार में डेड बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस बात की सूचना लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। कार के मालिक का नाम रवि कुमार बताया जा रहा है। 


घटना की जानकारी मिलते ही सचिवालय एसडीपीओ अनु सहित गर्दनीबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कार गर्दनीबाग के रोड नंबर एक में लगी हुई थी, जिसके अंदर एक व्यक्ति लाश थी। प्रथमदृष्टया शव ड्राइवर का लग रहा है। गाड़ी के मालिक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। उन्हें शव की पहचान के लिए मौके पर बुलाया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को हुई, यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन कोई भी उसे नहीं पहचान सका। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस शव की पहचान करने में लगी है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक को बुलाया गया है। उसके आने के बाद शव की पहचान करायी जाएगी। जिसके बाद पुलिस यह पता लगाएगी कि मौत का कारण क्या था?