ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दारोगा बहाली परीक्षा के दौरान हंगामे को लेकर BPSSC सख्त, दोनों परीक्षा केंद्रों पर अब विशेष टीम करेगी जांच

PATNA : रविवार को हुई दारोगा बहाली परीक्षा के दौरान आरा और नवादा के जिन परीक्षा केंद्र पर हंगामा किया गया था, उन केंद्रों की अब पूरी जांच की जाएगी. हर परीक्षा कें

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA  : रविवार को हुई दारोगा बहाली परीक्षा के दौरान आरा और नवादा के जिन परीक्षा केंद्र पर हंगामा किया गया था, उन केंद्रों की अब पूरी जांच की जाएगी. 

हर परीक्षा केंद्र पर मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की विशेष टीम जाएगी और पूरे मामले की जांच करेगी. जांच के दौरान जो भी बाते निकल कर सामने आएगी उसके अनुसार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द करने को लेकर फैसला लिया जाएगा. इसके साथ ही आयोग ने जिला से भी दोनों परीक्षा केंद्रों पर हुई हंगामा को लेकर रिपोर्ट मांगी है. 

बता दें कि रविवार को दारोगा बहाली परीक्षा के दौरान आरा के जैन बाला कन्या इंटर विद्यालय और नवादा के डीपीएस स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह फैलने के बाद जोरदार हंगामा हुआ था. जिसके कारण पहली पाली की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी. आरा में हंगामें को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं हंगामा कर रहे अन्य छात्रों की भी पहचान की जा रही है. इसके साथ ही आयोग यह भी जांच करेगी कि हंगामा कर रहे लोग छात्र ही थे या बाहरी लोग इस हंगामे में शामिल थे.