ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

दानापुर पीपापुल हादसा अपडेट: गंगा नदी से सवारी गाड़ी निकाली गयी, गोताखोरों ने 9 शव भी बाहर निकाला

DANAPUR: दानापुर पीपापुल हादसा मामले में अपडेट आया है। जेसीबी की मदद से गंगा नदी में डूबी सवारी गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय गोताखोर, NDRF और SDRF की मदद से गंगा

दानापुर पीपापुल हादसा अपडेट: गंगा नदी से सवारी गाड़ी निकाली गयी, गोताखोरों ने 9 शव भी बाहर निकाला
Santosh Singh
3 मिनट

DANAPUR: दानापुर पीपापुल हादसा मामले में अपडेट आया है। जेसीबी की मदद से गंगा नदी में डूबी सवारी गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय  गोताखोर, NDRF और SDRF की मदद से गंगा नदी से 9 शवों को भी निकाला गया है। अन्य शव को निकालने की कवायद जारी है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है। घटनास्थल पर दानापुर विधायक रीतलाल यादव भी मौजूद है। वही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। 

दानापुर पीपापुल हादसा अपडेट: गंगा नदी से सवारी गाड़ी निकाली गयी, गोताखोरों ने 9 शव भी बाहर निकाला


गौरतलब है कि सवारी गाड़ी पर 20 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे जो शादी समारोह से लौट रहे थे तभी सवारी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पीपापुल के रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में समा गई। सवारी गाड़ी की छत पर जो लोग सवार थे उन्होंने किसी तरह अपनी जान तो बचाई लेकिन जीप के अंदर बैठे लोग गंगा में डूब गए। स्थानीय गोताखोर, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने जेसीबी की मदद से सवारी गाड़ी को गंगा से बाहर निकाला वही 9 शवों को भी निकाला गया है जबकि अन्य शवों की तलाश जारी है। 

दानापुर पीपापुल हादसा अपडेट: गंगा नदी से सवारी गाड़ी निकाली गयी, गोताखोरों ने 9 शव भी बाहर निकाला

अब तक 9 शव को गंगा से बाहर निकाला गया है। मृतकों में 75 वर्षीय रमाकांत सिंह, 50 वर्षीय अरविंद सिंह, 60 वर्षीय गीता देवी, 65 वर्षीय सरोजा देवी, 8 वर्षीय आशीष, 75 वर्षीय अनुराधा देवी, 12 साल का एक बच्चा और 14 साल की बच्ची भी शामिल है। गंगा में डूबे अन्य लोगों की तलाश जारी है।  

दानापुर पीपापुल हादसा अपडेट: गंगा नदी से सवारी गाड़ी निकाली गयी, गोताखोरों ने 9 शव भी बाहर निकाला

पीपापुल हादसे पर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 9 लोगों की मौत हुई है। तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी। 9 मृतकों में 6 लोग छपरा के रहने वाले थे जबकि 3 लोग भोजपुर के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक जताया है। वही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। सरकार की तरफ से मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इस बात की घोषणा सरकार की तरफ से की गयी है। वही घटनास्थल पर पहुंचे सांसद रामकृपाल यादव ने भी इस घटना पर दुख जताया। वही दानापुर विधायक रीतलाल यादव ने भी इस घटना पर दुख जताया।