ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में सर्वर जाम होने से एक सप्ताह से ठप है दाखिल-खारिज, परेशान लोग लगा रहे गुहार

PATNA : पिछले एक सप्ताह से सूबे के ज्यादातर अंचल में दाखिल-खारिज का काम ठप हो चुका है. सर्वर पर ज्यादा लोड होने के कारण अंचलों में काउंटर पर म्यूटेशन के आवेदन जमा नहीं किये जा रहे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पिछले एक सप्ताह से सूबे के ज्यादातर अंचल में दाखिल-खारिज का काम ठप हो चुका है. सर्वर पर ज्यादा लोड होने के कारण अंचलों में काउंटर पर म्यूटेशन के आवेदन जमा नहीं किये जा रहे हैं. 

यह हाल पटना सदर अंचल सहित कई जगहों का है. हर रोज आवेदन करने के लिए आते हैं और सर्वर डाउन होने की जानकारी मिलते ही काउंटर से परेशान होकर लौट रहे हैं. सर्वर डाउन होने की समस्या होने से लंबित पड़े मामलों की संख्या हर रोज बढ़ रही है. 


पिछले महीने के रिपोर्ट के अनुसार सूबे में लगभग 18 लाख 48 हजार से अधिक मामले म्यूटेशन के लिए आये थे. इनमें नौ लाख 65 हजार से अधिक मामलों का निबटारा नहीं हो सका था. यानी 50 फिसदी मामलों का निबटारा नहीं हो सका. अंचल में विवाद नहीं सुलझने पर लोग घर बैठे डीसीएलआर को ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं. पर कब तक सही होगा इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है.