ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

नहीं कम हो रही IG अमित लोढ़ा की मुश्किलें, इस मामले में HC से नहीं मिली राहत

PATNA : बिहार कैडर के आईपीएस और खाकी द बिहार चैप्टर वेब सीरीज के रियल हीरो आईजी अमित लोढ़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। कोर

नहीं कम हो रही IG अमित लोढ़ा की मुश्किलें, इस मामले में HC से नहीं मिली राहत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार कैडर के आईपीएस और खाकी द बिहार चैप्टर वेब सीरीज के रियल हीरो आईजी अमित लोढ़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। कोर्ट ने स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) को यह निर्देश दिया है कि इनकी जीवनी पर आधारित किताब पर वेब सिरीज बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी फ्राइडे स्टोरी टेलर एलएलपी से अवैध तरीके से पैसे अर्जित करने के मामले में अगले छह महीने में जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करें ।


एसवीयू अमित लोढ़ा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार एसवीयू की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं जिससे अमित लोढ़ा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।


1998 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अमित लोढ़ा वही आईपीएस अफसर हैं जिनकी किताब बिहार डायरी पर नेटफ्लिक्स ने 'खाकी: द बिहार चैप्टर' नाम से वेब सीरीज बनाई है। यही बेव सिरीज अब लोढ़ा के गले की फांस बन गई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने अमित लोढ़ा के खिलाफ वर्ष 2022 में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।


उधर, मामले की जांच चल रही है। इसी बीच अपने खिलाफ एसवीयू की एफआईआर रद्द कराने के लिए लोढ़ा ने पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि एसवीयू की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने लोढ़ा को राहत तो नहीं दी, अलबत्ता एसवीयू को निष्पक्ष तरीके से जांच करने को लेकर हरी झंडी दे दी है।