ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

CRPF जवानों की शहादत पर सीएम नीतीश ने जताई गहरी संवेदना, पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

PATNA : जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद बिहार के दो सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. सीएम नीतीश ने शोक संदेश में कहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद बिहार के दो सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. सीएम नीतीश ने शोक संदेश में कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा. मुख्यमंत्री इस घटना से काफी आहत हैं.


जम्मू कश्मीर में में शहीद हुए दोनों जवान बिहार के रहने वाले हैं. शहीद जवानों में खुर्शीद खान रोहतास और लवकुश शर्मा जहानाबाद के रहनेवाले थे. जम्मू-कश्मीर के बारामूला के करीरी इलाके में नावां मोड़ पर बने चौराहे पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया. जिससे ड्यूटी पर तैनात लवकुश और उनके साथी खुर्शीद खान शहीद हो गए.


बिहार के मुख्यमंत्री ने दोनों वेर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को हिम्मत दें. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से दोनों जवानों का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा.


वीर सपूत की शहादत की खबर सोमवार की सुबह उनके परिजनों जैसे ही मिली, उनके घर में कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. शहीद लवकुश शर्मा के पिता सुदर्शन शर्मा, मां प्रमिला देवी और पत्नी अनिता देवी गहरे सदमे में हैं. शहीद जवान के दो बच्चे हैं सात साल का बेटा सूरज और तीन साल की बेटी अन्नया को घर में अचानक लोगों की भीड़ का जुटना और मां-दादी और दादा को देखकर हैरत में थे. अईरा गांव के लोगों को होनहार बेटे के खोने का गम भी था.