ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: पटना में तीन दर्जन से अधिक कौआ की मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे लोग

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमनंडल में पिछले तीन दिन के भीतर 40 से अधिक कौआ की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. बर्ड फ्लू की आशंका से इलाके के लोग सहमे हुए हैं.

Bihar News
40 से अधिक कौआ की मौत
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना में पिछले तीन दिनों के भीतर तीन दर्जन से अधिक कौआ की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के इलाके के लोग लगातार कौआ की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका से सहमें हुए हैं। पशुपालन विभाग ने सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए लैब भेज दिया है, फिलहाल जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।


दरअसल, पटना के बाढ़ अनुमंडल के रहिमापुर और उसके आसपास के इलाकों में लगातार कौआ की मौत हो रही है। पिछले तीन दिनों के भीतक 40 से अधिक कौआ की मौत का दावा किया जा रहा है हालांकि पशुपालन विभाग के मुताबिक, 25 कौए की मौत हुई है, जिसे सुरक्षित रखा गया है। जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ग्रामीण बताते हैं कि इलाके में तीन दिन से कौआ की मौत हो रही है।


लोगों का कहना है कि कौए अचानक जमीन पर गिरकर छटपटाने लगते हैं और बाद में उनकी मौत हो जाती है। ग्रामीण दावा कर रहे हैं कि अबतक 50 कौआ की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की शिकायत पर पशुपालन विभाग ने जांच के लिए नमूने लैब भेजे हैं।


उधर, वन एवं पर्यावरण विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पटना के पशुपालन पदाधिकारी अरुण कार ने खेतों में डाले गए कीटनाशक से कौआ की मौत की संभावना जताई है हालांकि यह भी कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कौआ की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता