ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

BIHAR CRIME : राजधानी में अपराधियों का तांडव ! दवा कारोबारी समेत दो युवकों को किया गोलियों से छलनी

BIHAR CRIME : राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. नाजुक स्थिति में दोनों को पटना एम्स में भर्ती कराया गया.

BIHAR CRIME
BIHAR CRIME
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 


वहीं, इस घटना के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मौके से 8 खोखे और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायलों की पहचान 24 वर्षीय बिट्टू कुमार और 22 वर्षीय दीपू कुमार के रूप में हुई है। बिट्टू दवा कारोबारी है, जबकि दीपू प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को पटना एम्स पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। वारदात को तीन बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया, जो फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। 


बताया जा रहा है कि, घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 


इधर, राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नौबतपुर में देर रात गोलीबारी की इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।