ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

CPI के 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, कन्हैया कुमार समेत इन बड़े नेताओं का नाम शामिल

PATNA : सीपीआई ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

CPI के 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, कन्हैया कुमार समेत इन बड़े नेताओं का नाम शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सीपीआई ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है. 


स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान, अमरजीत कौर, रमेन्द्र कुमार, अखिल भारतीय महिला फेडरेशन के महासचिव ऐनी राजा, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी, राज्य सचिवमंडल सदस्य एम. जब्बार आलाम, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामबाबू कुमार और ओमप्रकाश नारायण को स्टार प्रचारक बनाया गया है.


इनके अलावा राष्ट्रीय सचिव बी.के. कांगों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजीज पासा, गिरीष शर्मा, नागेन्द्र नाथ ओझा, डा. ए.ए. खान, राज्य सचिवमंडल के सदस्य जानकी पासवान, प्रमोद प्रभाकर, विजय नारायण मिश्रा, कपिलदेव यादव, अवधेष कुमार राय, रामचन्द्र महतो, मिथिलेश झा, प्रभाकर सिंह, निवेदिता झा, अनिल कुमार अंजान, अमीन हमजा, अधिवक्ता इमरान गनी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है.