ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

सीपी ठाकुर समेत पटना के तीन BJP विधायकों पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज

PATNA : पटना के कोतवाली थाने में बीजेपी सांसद सीपी ठाकुर, विधायक अरुण सिन्हा, नितीन नवीन और संजीव चौरसिया के साथ ही भाजयुमो के पटना महानगर अध्यक्ष मनीष कुमार और कई अज्ञात लोग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA  : पटना के कोतवाली थाने में बीजेपी सांसद सीपी ठाकुर, विधायक अरुण सिन्हा, नितीन नवीन और संजीव चौरसिया के साथ ही भाजयुमो के पटना महानगर अध्यक्ष मनीष कुमार और कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. पटना जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट ने इन सभी पर धारा 188,148 ,149 के तहत मामला दर्ज कराया है. 

बता दें कि सोमवार को BJP नेताओं के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जेपी गोलंबर से लेकर डाक बंगला चौराहा तक पदयात्रा निकाली गई थी. इस पदयात्रा में सीपी ठाकुर, विधायक नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, अरुण कुमार सिन्हा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था.

जेपी गोलम्बर से जैसे ही पदयात्रा आगे बढ़ी पुलिस ने नेताओं को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से मना किया, पर इसके बावजूद किसी ने पुलिस की नहीं सुनी और प्रदर्शनकारी नेताओं के नेतृत्व में डाकबंगला चौराहा पर पहुंच गए और डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया. जिसके बाद सभी पर मामला दर्ज कराया गया है.



टैग्स