ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला: 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगेगा टीका, प्रधानमंत्री ने किया एलान

PATNA : केंद्र सरकार ने कोरोना के टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है. देश में एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका देने का फैसला लिया गया है. देश में कोर

कोरोना वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला: 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगेगा टीका, प्रधानमंत्री ने किया एलान
First Bihar
3 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार ने कोरोना के टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है. देश में एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका देने का फैसला लिया गया है. देश में कोरोना के हालत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज डॉक्टरों के साथ बैठक हुई थी. इसी बैठक के बाद केंद्र सरकार ने फैसला लिया कि एक मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को टीका दिया जाये. गौरतलब है कि अब तक 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही कोरोना का  टीका दिया जा रहा था.


गौरतलब है कि देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना का टीकाकरण शुरू किया गया था. केंद्र सरकार ने सबसे पहले हेल्थ वर्कर औऱ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका देने का फैसला लिया था. इसके बाद 1 मार्च से टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हुआ था जिसमें 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका देने का फैसला लिया गया था.


खुले बाजार में मिलेगा कोरोना का टीका
केंद्र सरकार द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक एक मई से टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू करने का फैसला ले लिया गया है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए नीतियां तय कर दी हैं. जानिये कैसे शुरू होगा एक मई से तीसरे चरण का टीकाकरण वैक्सीन का उत्पादन कर रही कंपनियां अपने यहां बन रहे टीका का 50 प्रतिशत यानि आधा भारत सरकार को देंगॉ. बाकी का आधा टीका राज्य सरकारों को या खुले बाजार में बेचा जा सकेगा. 


वैक्सीन निर्माताओं को एक मई से पहले वैक्सीन की कीमत तय करनी होगी, इसी कीमत पर उनसे राज्य सरकार, निजी अस्पताल औऱ दूसरे संस्थान उनसे वैक्सीन खरीद सकेंगे. निजी अस्पतालों को वैक्सीन की खरीददारी करने के बाद ये भी एलान करना होगा कि वे कितने पैसे में लोगों को टीका लगायेंगे.  देश में विदेशों से कोरोना वैक्सीन आयात की भी अनुमति दे दी गयी है.


45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त टीका मिलता रहेगा
भारत सरकार द्वारा पहले से चल रहे अभियान के तहत 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, हेल्थ वर्कर औऱ फ्रंट लाइन वर्कर को मुफ्त टीका देने का अभियान चलता रहेगा. केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इसमें कोई बाधा नहीं आयेगी.

टैग्स