ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में कोरोना टीकाकरण का नया रिकॉर्ड, साढ़े 21 लाख लोगों में वैक्सीन ली तो नीतीश ने दी बधाई

PATNA : कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन बेहद जरूरी है। बिहार वैक्सीनेशन के मामले में अब नया रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को बिहार में 21 लाख 58 हजार 188 लोगों ने क

बिहार में कोरोना टीकाकरण का नया रिकॉर्ड, साढ़े 21 लाख लोगों में वैक्सीन ली तो नीतीश ने दी बधाई
Editor
2 मिनट

PATNA : कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन बेहद जरूरी है। बिहार वैक्सीनेशन के मामले में अब नया रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को बिहार में 21 लाख 58 हजार 188 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। हालांकि यह आंकड़ा मंगलवार की रात 9:30 बजे तक का ही है। वैक्सीन लेने वालों की संख्या अभी और ज्यादा हो सकती है। बिहार की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रात के वक्त की बधाई दी है। 



बिहार देशभर में वैक्सीनेशन में पहले स्थान पर रहा है। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है जहां 14.92 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है। बिहार में वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार को महाअभियान का आयोजन किया गया था। अभियान के लिए राज्यभर में 10650 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए थे। राज्य में सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में 1,66,078 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। पटना दूसरे स्थान पर है जहां 1.25 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी है। इसके पहले 5 अगस्त को एक दिन में सर्वाधिक 9, 26,150 लोगों को वैक्सीन लगी थी।



बिहार में कुल वैक्सीनेशन अब पौने चार करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। मंगलवार को हुए वैक्सीनेशन के बाद कुल 3,75,13,244 लोगों का हो चुका है। राज्य में पहली डोज लेनेवालों की संख्या मंगलवार को सवा 3 करोड़ के पास पहुंच गई है। अबतक 3,12,91.775 लोगों ने पहली डोज ली है। जबकि दोनों डोज 62,21,469 लोगों ने ले ली है। 18-44 साल की उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन 2.03 करोड़ हो गया है।

टैग्स