ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

कोरोना से वरीय पत्रकार सुकांत नार्गाजुन का निधन, बिहार की पत्रकारिता को बड़ा झटका

PATNA : कोरोना ने बिहार की पत्रकारिता के बड़े स्तंभ सुकांत नागार्जुन की जान ले ली है. प्रख्यात जनकवि नार्गाजुन के पुत्र सुकांत नागार्जुन की शुक्रवार को पटना में मौत हो गयी. उन

कोरोना से वरीय पत्रकार सुकांत नार्गाजुन का निधन, बिहार की पत्रकारिता को बड़ा झटका
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना ने बिहार की पत्रकारिता के बड़े स्तंभ सुकांत नागार्जुन की जान ले ली है. प्रख्यात जनकवि नार्गाजुन के पुत्र सुकांत नागार्जुन की शुक्रवार को पटना में मौत हो गयी. उनके निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओ ने गहरा शोक जताया है.


लगभग चार दशकों तक बिहार की पत्रकारिता में सक्रिय रहे सुकांत नागार्जुन की मौत आज उनके पटना के राजीव नगर स्थित आवास पर हो गयी. सुकांत नागार्जुन बिहार के कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे थे. नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण जैसे अखबारों में लंबे समय तक काम करने के साथ साथ वे काफी अर्से तक दैनिक हिन्दुस्तान के संपादक भी रहे थे. नौकरी से रिटायर होने के बाद वे स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे थे.


नीतीश समेत कई नेताओं ने शोक जताया
सुकांत नार्गाजुन के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. नीतीश कुमार ने कहा है कि उनके निधन ने बिहार की पत्रकारिता को गहरी क्षति पहुंची है. 



उधर पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी सुकांत नागार्जुन के निधन पर शोक जताया है. ट्विटर पर उन्होंने लिखा है- सुकांत नागार्जुन को भी करोना ने ग्रास बना लिया. मेरा 30 वर्षों का सम्बन्ध था. वे ज़िंदादिल आदमी थे. पुरानी पीढ़ी के पत्रकारों का एक और सितारा बुझ गया.

टैग्स