ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

कोरोना से मौत के बाद मुआवजे की जद्दोजहद, पटना में ऐसे मिलेगा अनुदान

PATNA : कोरोना महामारी से लड़ते-लड़ते जिन लोगों की जान चली गई उनके जाने के बाद परिजनों को मुआवजे के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. पटना जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की सू

कोरोना से मौत के बाद मुआवजे की जद्दोजहद, पटना में ऐसे मिलेगा अनुदान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी से लड़ते-लड़ते जिन लोगों की जान चली गई उनके जाने के बाद परिजनों को मुआवजे के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. पटना जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की सूची प्रशासन की तरफ से तैयार कर ली गई है. लेकिन यदि किसी मृतक का नाम सूची में नहीं है तो वह इसके लिए पहल कर नाम जुड़वा सकता है. जिला प्रशासन ने पटना में कोरोना से मरने वाले कुल 306 लोगों की लिस्ट बनाई है. इन सभी के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख का अनुग्रह अनुदान मिलेगा. 


पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि कोरोना से मरने वालों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दी जाएगी. सरकार की तरफ से चार लाख का अनुग्रह अनुदान दिया जाना है. ऐसे लोग जिनका नाम सरकारी सूची में शामिल नहीं है लेकिन उनकी मौत तो कोरोना की वजह से हुई है तो उनके आश्रित इससे अनुदान के लिए दावा कर सकते हैं. पटना जिले में कोरोना से 306 लोगों की अधिकारिक पुष्टि हुई है. पहले चरण में कुल 270 मृतकों के आश्रितों को अनुदान देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि मिल चुकी है. 


पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार समीक्षा बैठक की है. जिला प्रशासन की तरफ से एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है (9430244559) इस नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए कोई भी आश्रित अपने परिवार में कोरोना से मरने से जुड़ी जानकारी दे सकता है. आवेदन देने के लिए मृतक का नाम, उसका पूरा पता, प्रखंड के साथ कोरोना संक्रमित पाए जाने की तिथि और उसकी रिपोर्ट की स्थिति, मृत्यु की तिथि, अस्पताल का नाम, होम आइसोलेशन आश्रित का नाम और उससे संबंध के साथ-साथ मोबाइल नंबर की जानकारी भी इस व्हाट्सएप नंबर पर साझा करनी होगी. 

टैग्स