ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बिहार विधान परिषद बंद, 10 जुलाई तक नहीं खुलेगा कार्यालय

PATNA : कोरोना संक्रमण से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. बिहार विधान परिषद को कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर बंद कर दिया गया है. विधान परिषद के सभापति अवधेश न

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. बिहार विधान परिषद को कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर बंद कर दिया गया है. विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना वायरस जाने के बाद विधान परिषद कार्यालय में संक्रमण की आशंका बनी हुई थी. लिहाजा अब एहतियातन 10 जुलाई तक विधान परिषद को बंद करने का फैसला किया गया है.


इस दौरान विधान परिषद भवन को सैनिटाइज किया जाएगा. साथ ही साथ इस विधान परिषद सभापति के सेल को विशेष तौर पर सैनिटाइज की किया जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा पूर्वत खुला रहेगा. बता दें कि राज्य सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह के बाद विधान परिषद के कार्यकारी सभापति कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे. उनके परिवार के कई अन्य सदस्य पॉजिटिव मिले थे. जिसके बाद आनन-फानन में सीएम और डिप्टी सीएम भी अपना टेस्ट कराये लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगटिवे आई.


कार्यकारी सभापति के अलावा उनकी पत्नी और कई अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. बताया जाता है कि कुल 7 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जबकि परिवार के दूसरे लोगों और दूसरे करीबियों की रिपोर्ट का इंतज़ार चल रहा है. परिवार के करीबियों ने बताया कि सभी को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है. अवधेश नारायण सिंह की पहली दो टेस्ट जांच निगेटिव पाई गई थी लेकिन तीसरी जांच में वह पॉजिटिव निकले.


स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक ही 10 जुलाई तक विधान परिषद को बंद करने का फैसला किया गया है. इस बीच उनके दफ्तर और अन्य जगहों को सेनेटाइज किया जायेगा. कोरोना की रोकथाम को लेकर ये निर्णय किया गया है, ताकि अन्य कर्मियों तक यह संक्रमण न पहुंचे.

टैग्स