ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की पहल, माइकिंग के जरिये लोगों को किया जा रहा जागरूक

PATNA : पटना जिले के बिहटा प्रखंड के अंचलाधिकारी विजय कुमार सिंह ने अपने वाहन से जागरूकता अभियान चलाया. वहीं शुरुआत बिहटा चौक से करते ह

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की पहल, माइकिंग के जरिये लोगों को किया जा रहा जागरूक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना जिले के बिहटा प्रखंड के अंचलाधिकारी विजय कुमार सिंह ने अपने वाहन से जागरूकता अभियान चलाया. वहीं शुरुआत बिहटा चौक से करते हुए पूरे प्रखंड के अलग-अलग जगहों पर खुद से माइक के जरिये जागरूक करते हुए लोगों से आग्रह किया कि शादी विवाह या अन्य कोई आयोजन में कम से कम लोग शामिल हों और इस महामारी से बचकर रहें. 


साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उसका पालन करें. वहीं उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि बाजार में निकलें तो मास्क लगाकर ही निकलें. बिना मास्क लगाये निकलने पर उन से जुर्माना वसूला जाएगा. वहीं इसके अलावा बाजार में लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बाजार में भीड़ कम लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.


उन्होंने दुकानदारों से भी अपील करते हुए कहा कि हमेशा मास्क का प्रयोग करें और लोगों से भी प्रयोग करने की अपील करें. गौरतलब है कि जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला अधिकारी कुमार रवि ने पूरे जिले में सख्त आदेश दिए हैं कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के न घूमे अगर कोई बिना मास्क के नजर आता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता