ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग का कारनामा, पहले सस्पेंड किया और अब रैपिड एंटीबॉडी किट खरीदने का टेंडर

PATNA: कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग का एक से एक कारनामा देखने को मिल रहा है. जिस पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉ. सत्येंद्र नारायण सिंह ने सीएम के साथ वीडियो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग का एक से एक कारनामा देखने को मिल रहा है. जिस पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के हेड डॉ. सत्येंद्र नारायण सिंह ने सीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रैपिड एंटीबॉडी किट खरीदने की सलाह दी थी उसके बाद उनसे कई जवाब मांगे गए थे और सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग वही रैपिड एंटीबॉडी किट को खरीदने के लिए टेंडर निकाल दी है. 

50 हजार किट के लिए निकला टेंडर

50 हजार रैपिड एंटीबॉडी की खरीद के लिए बीएमएसआईसीएल ने टेंडर निकाला है. इस किट से 10 मिनट में निगेटिव-पॉजिटिव की जानकारी मिल जाती है. इसके अलावा इस जांच से संदिग्ध मरीज की इम्युनिटी की भी जानकारी मिल जाती है. 


सीएम से रैपिड किट से जांच की थी सिफारिश

सस्पेंड होने पर सिंह ने बताया था कि उन्होंने सीएम के साथ डॉक्टरों के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रैपिड किट से जांच की सिफारिश की थी. जिसके बाद यह स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को बात नागवार गुजरी. मुझसे इसके बारे में जवाब मांगा गया. मैं नौ प्रमाण के साथ 7 अप्रैल को इसका जवाब दिया था. फिर भी मुझे सस्पेंड किया गया. सिंह ने उस समय भी इसको लेकर साजिश के तहत सस्पेंड करने का आरोप लगाया था. लेकिन विभाग ने लापरवाही का आरोप लगाया था. जो भी हो अब विभाग उसी सस्पेंड अधिकारी की बात पर अमल कर रहा है. 

टैग्स