ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

कोरोना संकट में ड्यूटी से गायब मिले 362 सरकारी डॉक्टर, सरकार ने एक्शन के पहले किया शो कॉज

PATNA : कोरोना महामारी के बीच राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर लगातार अपनी ड्यूटी से नदारद पाए जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किए गए औचक निरीक्षण में कुल 362 सरकारी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर लगातार अपनी ड्यूटी से नदारद पाए जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से किए गए औचक निरीक्षण में कुल 362 सरकारी डॉक्टर ड्यूटी से गायब पाए गए हैं. इन सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शो कॉज जारी किया गया है. 


विभाग की तरफ से की गई जांच में 31 मार्च से 12 अप्रैल के बीच कुल 37 जिलों के 362 चिकित्सा पदाधिकारी अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए.  इन सभी पर कार्रवाई करने के पहले विभाग ने शो कॉज को जारी करते हुए जवाब मांगा है.


बता दें कि बिहार सरकार ने कोरोना संकट की महामारी को देखते हुए राज्य के सभी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की छुट्टियां 31 मई तक कैंसल कर दिया है.  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 30 अप्रैल तक सारी छुट्टियां कैंसल की गई थीं. जिसे अब सरकार ने एक महीने के लिए बढ़ा दिया है. स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनील कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सभी जिलों के सिविल सर्जन, अधीक्षक और उपाधीक्षक को निर्देश जारी किया गया है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक 13 मार्च और 5 अप्रैल को कोरोना वायरस को रोकने के लिए और निरोधात्मक उपाए को देखते हुए सभी मेडिकल अफसर, डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द की गई थीं. इसके साथ ही सरकार ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों, संविदा नियोजित कर्मियों की भी छुट्टी कैंसल कर दी थी. 


कोरोना संकट में ड्यूटी से गायब मिले 362 सरकारी डॉक्टर, सरकार ने एक्शन के पहले किया शो कॉज

कोरोना संकट में ड्यूटी से गायब मिले 362 सरकारी डॉक्टर, सरकार ने एक्शन के पहले किया शो कॉज

टैग्स