ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

कोरोना महामारी ने लिव इन का खुमार उतार दिया, आर्थिक तंगी से टूट रहे हैं रिश्ते

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार धीमी होने के बाद महिला थाना और महिला हेल्प के अधिकारियों के पास लिव इन रिलेशनशिप से जुड़ी समस्याएं ज्यादा सामने आ रही हैं. अधिकारियों का क

कोरोना महामारी ने लिव इन का खुमार उतार दिया, आर्थिक तंगी से टूट रहे हैं रिश्ते
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार धीमी होने के बाद महिला थाना और महिला हेल्प के अधिकारियों के पास लिव इन रिलेशनशिप से जुड़ी समस्याएं ज्यादा सामने आ रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि नॉर्मल घरेलू हिंसा की तुलना में लिव इन से जुड़ी समस्याओं की संख्या काफी ज्यादा है. 


महिला थाना प्रभारी के अनुसार कोरोना काल के बाद अब लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवाओं के संबंधों में तनाव सामने आ रहा है.  रोज चार-पांच ऐसी शिकायतें आ रही हैं. ज्यादातर मामलों में शिकायतों की वजह पैसों की कमी है. इसके अलावा निजता में हस्तक्षेप यानी जरूरत से ज्यादा समय तक एक साथ रहने की मजबूरी भी शिकायत की वजह बन रही है. 


वहीं, महिला हेल्प लाइन की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला बताती हैं कि ऐसे मामलों में पहले दोनों की काउंसिलिंग की जाती है. दोनों आपसी सहमति से अलग होना चाहते हैं तो कानूनी रूप से उन्हें अलग होने में मदद की जाती है.


वहीं, पटना सिटी की रहने वाली महिला ने बताया कि वो दस साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अलग अलग धर्म के होने की वजह से शादी में दिक्कत हो रही थी। फिर हमन अलग होने का फैसला लिया और कानूनी मदद से अलग हो गए. वहीं, बोरिंग रोड की रहने वाली एक लड़की ने महिला थाने में दिए अपने आवेदन में कहा कि वो पिछले पांच सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. कोरोना काल में पैसों की तंगी की वजह से दिक्कत आने लगी रोज झगड़ा लड़ाई होने लगा. धीरे-धीरे बात बहुत बढ़ गई. साथ रहने में भी परेशानी होने लगी. अब आपसी सहमती के साथ हम दोनों अलग होने का फैसला ले रहे हैं. 


पटना में नौकरी करने वाली एक महिला ने महिला थाने में दिए आवेदन में बताया है कि वो दोस्त के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. कोरोना से पहले सब कुछ अच्छा चल रहा था. लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम के तहत दोनों घर में ही रह कर काम करने लगे. फिर दोनों में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा. अब महिला थाना ने दोनों की बात सुनने के बाद उचित सलाह दी है. 

टैग्स