ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर बेउर जेल, कैदियों को दूसरे जेल में किया जा रहा शिफ्ट

PATNA : कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बढ़ते खतरे को देखते हुए पटना के बेउर और फुलवारी जेल को अलर्ट मोड पर रखा गया है. कोरोना वायरस को लेकर जेल में सतर्कता बरती जा रही है और भीड़

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बढ़ते खतरे को देखते हुए पटना के बेउर और फुलवारी जेल को अलर्ट मोड पर रखा गया है. कोरोना वायरस को लेकर जेल में सतर्कता बरती जा रही है और भीड़ को कम करने के लिए कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट किया जा रहा है.  

बेउर जेल में बंद सजावार 100 बंदियों को पहले ही कोरोना के मध्यनजर भोगलपुर जेल भेजा जा चुका है. वहीं शराब पीने, शराब बेचने से संबंधित मामले में जो बेउर जेल में बंद हैं उन्हें जल्द ही फुलवारीशरीफ जेल में भेजा जाएगा. 


वहीं जेल में बंद कैदियों के बीच भी इस महामारी को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्हें समय-समय पर हाथ करने, साफ रहने को कहा गया है. वहीं सर्दी-खांसी होने पर तुरंत इसकी सूचना जेल प्रशासन को देने को कहा गया है. वहीं बंदियों से मुलाकात करने के लिए कम से कम लोगों को आने की बात भी कही गई है. जेल प्रशासन कुछ दिनों के लिए बंदियों से मिलने वाले मुलाकातियों पर रोक लगा सकती है. हालांकि अभी जेल प्रशासन ने ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की है. 

बता दें कि बेउर जेल में 4400 और फुलवारीशरीफ जेल में अभी 500 कैदी बंद हैं. जिन्हें कोरोना को लेकर जागरुक किया जा रहा है. डॉक्टरों की टीम वार्डों का दौरा करने में लगे हैं. वहीं अभी कैदियों के बीच जेल प्रशासन की तरफ से मास्क नहीं दिए गए हैं, जिससे कैदी भी सहमे हुए हैं.