ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना को हराने के लिए अग्निकुंड में बैठ गए पटना के बाबा, सिर पर रखा हवन कुंड

PATNA : कोरोना महामारी को मात देने के लिए हर कोई अपने अपने तरीके से जुगत कर रहा है. इसी कड़ी में पटना के एक बाबा ने आज अग्निकुंड में बैठकर पूजा पाठ की. श्री कृष्ण जन्माष्टमी क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी को मात देने के लिए हर कोई अपने अपने तरीके से जुगत कर रहा है. इसी कड़ी में पटना के एक बाबा ने आज अग्निकुंड में बैठकर पूजा पाठ की. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बाबा बर्फानी ने विशेष पूजा अर्चना की.


पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर बाबा बर्फानी अग्निकुंड के बीच बैठ गए. गोएठे से बनाए गए चक्र के बीच जब बाबा बैठे तो कपूर का इस्तेमाल करते हुए अग्निकुंड में आग लगा दी गई. बाबा बीच में बैठे थे और सिर पर हवन कुंड रख दिया गया. 1 घंटे तक हवन कुंड में बैठे बाबा ने भगवान की आराधना की मकसद था कोरोना महामारी भाग जाए.


बाबा की इस आराधना को भले ही आप को हल्के में ले या मजाक समझे लेकिन आस्था के आगे सारी बातें बेमानी साबित हो जाती है. बाबा बर्फानी ने कलेक्ट्रेट घाट पर ही अपनी कुटिया बना रखी है और अग्नि उपासना के जरिए उन्होंने कोरोना महामारी जैसी आपदा को टालने के लिए भगवान की पूजा की है. बताया जा रहा है कि 2 साल पहले जब बिहार में सुखाड़ की स्थिति हुई थी, तब भी बाबा बर्फानी ने अग्नि उपासना की थी. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता