ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में काल बैशाखी का कहर, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

PATNA : बिहार में कोरोना के साथ-साथ मौसम भी कहर बनकर टूट रहा है। उत्तर बिहार में कालबैशाखी का कहर दिखा है। आंधी-बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। 20 अप्रैल को भी भारी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के साथ-साथ मौसम भी कहर बनकर टूट रहा है। उत्तर बिहार में कालबैशाखी का कहर दिखा है। आंधी-बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। 20 अप्रैल को भी भारी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।


तेज आंधी-बारिश हुई ओलावृष्टि ने आम, लीची और गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। बिहार के पूर्वी भाग में भी एक-दो जगहों पर तेज आंधी और बारिश की स्थिति रही। वहीं, मौसम विभाग ने 20 अप्रैल के लिए आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग की ओर से घंटे दो घंटे पर विभिन्न जिलों के लिए अलर्ट जारी किया जाता रहा। सुपौल, मधुबनी, चंपारण, सीतामढ़ी और आसपास के इलाके में ओले के आकार डरावने थे। इससे फसलों को भारी क्षति पहुंची है। 


मौसम विज्ञान केंद्र केन्द्र के मुताबिक यह कालबैशाखी का प्रभाव है। पुरवईया हवा के कारण वातावरण में तेजी से नमी की मात्रा बढ़ी और बादल बन रहे हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि 20 अप्रैल को राज्य के अधिकतर हिस्सों में आंधी-बारिश की स्थिति रहेगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवा के आसार हैं।


टैग्स