ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

कोरोना ने पैक्स चुनाव पर लगाया ब्रेक, संक्रमण के कारण पटना में नहीं होगा इलेक्शन

PATNA : कोरोना वायरस ने पैक्स चुनाव पर ब्रेक लगा दिया है। कोरोना संक्रमण के कारण पटना जिले में पैक्स का चुनाव फिलहाल स्थगित करने की तैयारी है। पटना जिले में 18 जुलाई से 12 अगस्त के

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस ने पैक्स चुनाव पर ब्रेक लगा दिया है। कोरोना संक्रमण के कारण पटना जिले में पैक्स का चुनाव फिलहाल स्थगित करने की तैयारी है। पटना जिले में 18 जुलाई से 12 अगस्त के बीच 66 पक्षों का चुनाव होना है लेकिन संक्रमण को देखते हुए इसे फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया जा रहा है।


पटना में बेकाबू कोरोना देखते हुए जिलाधिकारी कुमार रवि ने राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पटना डीएम की तरफ से लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है जिसे देखते हुए जिले के अंदर पैक्सों का चुनाव फिलहाल कराना ठीक नहीं होगा। जिले के लगभग सभी पंचायतों में वायरस फैल रहा है। जिला पुलिस बल और प्रखंड स्तरीय कर्मियों में भी वायरस का फैलाव तेजी से हो रहा है। 


पटना डीएम ने कहा है कि ऐसी स्थिति में चुनाव कराए जाने से संक्रमण का फैलाव और बढ़ सकता है। कर्मियों की उपलब्धता भी प्रभावित हो सकती हैं लिहाजा फिलहाल चुनाव कराना उचित नहीं होगा। पटना डीएम की तरफ से राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को यह भी जानकारी दी गई है कि जिन 19 प्रखंडों में पैक्स का चुनाव होना है उनमें से 14 जलजमाव और बाढ़ से प्रभावित हैं।

टैग्स