ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना संकट : बिहार में अबतक 49 संदिग्ध मिले, 45 के सैंपल निगेटिव आए

PATNA : नेपाल से सटी सीमा बिहार में कोरोना वायरस को लेकर सबसे बड़ी चिंता का कारण है। बिहार सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी रखी है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : नेपाल से सटी सीमा बिहार में कोरोना वायरस को लेकर सबसे बड़ी चिंता का कारण है। बिहार सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर विशेष  चौकसी रखी है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की मेडिकल जांच कराई जा रही है। बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 49 संदिग्धों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है जिनमें से 45 के समकालीन नेगेटिव पाए गए हैं। 3 संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है जबकि एक सैंपल रिजेक्ट कर दिया है। 


बिहार सरकार ने लोगों को भरोसा दिया है कि कोरोना वायरस को लेकर उन्हें बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिहार में अब तक कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। पटना एयरपोर्ट पर भी डॉक्टरों की टीम तैनात रखी गई है। अब तक लगभग 20 हजार  लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। बुधवार की शाम मगध मेडिकल कॉलेज गया में एक संदिग्ध को एडमिट किया गया है यह व्यक्ति मलेशिया होते हुए चीन से भारत लौटा है। 


कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी को लगातार लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। साफ सफाई का ध्यान रखने की अपील की जा रही है। साथ ही साथ सामूहिक आयोजनों से दूरी बनाए रखने की अपील सरकार के स्तर पर की गई है। पटना के अगमकुआं स्थित RMRI में कोरोना वायरस की जांच की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायरोलॉजी से जांच के लिए स्पेशल किट मंगाई गई है। पहले चरण में  RMRI में 150 किट उपलब्ध कराई गई है।