ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

कोरोना काल में पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बना रही नीतीश सरकार, 31 जुलाई तक ढाई करोड़ से ज्यादा पौधे लगेंगे

PATNA : बिहार में बेतहाशा कोरोना संक्रमण को देखते हुए 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है. लेकिन लॉकडाउन पीरियड में नीतीश सरकार ने पेड़ लगाने का नया रिकॉर्ड बनाने का टारगेट रखा ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बेतहाशा कोरोना संक्रमण को देखते हुए 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है. लेकिन लॉकडाउन पीरियड में नीतीश सरकार ने पेड़ लगाने का नया रिकॉर्ड बनाने का टारगेट रखा है. 1 जुलाई से राज्य में पौधारोपण अभियान शुरू किया जा चुका है, जो आगामी 31 जुलाई तक चलेगा.  इस दौरान राज्य में ढाई करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे.


बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य में पौधारोपण अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है. पृथ्वी दिवस के मौके पर 9 अगस्त तक 2 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और लॉकडाउन पीरियड में इस पर राज्य सरकार तेजी के साथ आगे बढ़ रही है.


मोदी ने बताया कि अब तक वन क्षेत्र के अन्तर्गत 83.22 लाख, मनरेगा के तहत 12.42 लाख, जीविका दीदियों द्वारा 19.57 लाख, कृषि वानिकी के तहत 10.39 लाख, पीएसयू, केन्द्रीय सुरक्षा बलों व स्वयं सेवी संगठनों द्वारा 4.65 लाख पौघारोपण किया जा चुका है. 1 जुलाई से प्रारंभ इस अभियान को 31 जुलाई तक चलाया जायेगा, जिसमें जनसहभागित सुनिश्चित कर 2.51 करोड़ पौघारोपण का लक्ष्य हासिल किया जायेगा.


बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर सांकेतिक तौर पर प्रत्येक पंचायत, प्रखंड एवं जिला में कम से कम एक स्थल पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा, जिसमें वन विभाग के अतिरिक्त राज्य के अन्य विभाग, मनरेगा, सरकारी उपक्रमों, गैर सरकारी संस्थानों, जीविका दीदियों, वक्फ बोर्ड, अन्य धार्मिक संस्थान, केन्द्रीय अर्धसैनिक बल और किसानों द्वारा कृषि वानिकी के तहत पौघारोपण कर इस अभियान का समापन किया जायेगा.