ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कोरोना काल में जल-जीवन-हरियाली पर केंद्रीय राशि खर्च करेगी नीतीश सरकार, 7 निश्चय की योजना में तेजी लाने की तैयारी

PATNA : कोरोना काल में केंद्र सरकार की तरफ से पंचायती राज संस्थाओं को दी गई राशि को नीतीश सरकार जल जीवन हरियाली अभियान पर खर्च करेगी. इतना ही नहीं केंद्र की यह राशि राज्य सरका

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में केंद्र सरकार की तरफ से पंचायती राज संस्थाओं को दी गई राशि को नीतीश सरकार जल जीवन हरियाली अभियान पर खर्च करेगी. इतना ही नहीं केंद्र की यह राशि राज्य सरकार सात निश्चय की योजनाओं में भी खर्च करेगी. केंद्र सरकार ने बिहार में पंचायती राज संस्थाओं के लिए राशि की दूसरी किस्त जारी कर दी. पंचायती राज संस्थाओं को 15179 करोड़ की राशि दी गई है, जो उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा है.


15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर केंद्र की तरफ से बिहार की पंचायती राज संस्थाओं को जो राशि दी गई है. उसमें दूसरी किस्त के तौर पर 1245.50 करोड़ की रकम है. राज्य सरकार ने तय किया है कि इस राशि को जल जीवन हरियाली से जुड़ी योजनाओं के साथ-साथ सात निश्चय की पेयजल योजना पर खर्च किया जाएगा.


बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि ग्राम पंचायतें उपलब्ध राशि का 80 फ़ीसदी घरों तक के पाइप से पानी पहुंचाने की पेयजल निश्चय योजना और 20 फ़ीसदी पंचायतों के चिन्हित को के जीर्णोद्धार पर खर्च करेंगी.


मोदी ने कहा कि इसकी 70 प्रतिशत (867 करोड़) ग्राम पंचायतों, 20 प्रतिशत (250 करोड़) पंचायत समितियों व 10 प्रतिशत (124 करोड़) राशि जिला परिषदों को मिलेगी। वित्त विभाग ने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया है कि 10 दिनों के अंदर सभी पंचायती राज संस्थाओं को राशि भेज दी जाए नहीं तो विलम्ब होने पर उन्हें दंड के रूप में ब्याज का भुगतान करना होगा. 

टैग्स