ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना का कहर: समस्तीपुर के सिविल सर्जन समेत दो प्रमुख चिकित्सकों की मौत, छपरा के सिविल सर्जन एम्स में भर्ती

<span style='font-size:20px;font-family:"Arial","sans-serif";color:#4

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA: बिहार के डॉक्टरों पर भी कोरोना का कहर जानलेवा बन बनकर बरस रहा है. कोरोना से संक्रमित हुए समस्तीपुर के सिविल सर्जन की मौत हो गयी है. वहीं एक और प्रमुख चिकित्सक की भी मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. वहीं, छपरा के सिविल सर्जन के भी कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


सिविल सर्जन समेत 8 लोगों की मौत

पटना एम्स में बुधवार को कोरोना संक्रमित आठ लोगों की मौत हो गयी. एम्स में कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि कोरोना से संक्रमित हुए समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ रेवती रमण झा और चिकित्सक डॉ जीएम शाह की भी मौत हो गयी है. दोनों पटना एम्स में भर्ती थे. हम आपको बता दें कि डॉ रेवती रमण झा प्रसिद्ध सर्जन भी थे.वहीं, डॉ जीएम शाह सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद अररिया में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे. 



इसके साथ ही बिहार में राज्य में अब तक कोरोना से पांच डॉक्टरों की मौत हो चुकी है. आज दो डॉक्टरों की मौत से पहले पीएमसीएच के डॉक्टर एन के सिंह के साथ साथ भोजपुर और गया के एक-एक डॉक्टर की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है. 


पटना एम्स में आज जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनमें समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ रति रमण झा, अररिया के सरकारी हॉस्पिटल से रिटायर्ड डॉ जीएन शाह, दानापुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद नेता राजकिशोर प्रसाद, एम्स के शिशु रोग सर्जन के रोहतास निवासी 81 वर्षीय पिता, नालंदा सोहसराय निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, पश्चिमी चंपारण के केसरिया निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, छपरा के करीम चौक इमली मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, दानापुर सगुना मोड़ निवासी 36 वर्षीय युवक शामिल हैं.


छपरा के सिविल सर्जन भी संक्रमित

उधर छपरा के सिविल सर्जन के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. 



पटना एम्स के कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को एम्स में नये मरीजों में 36 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. उन्होंने बताया कि एम्स में 36 लोगों ने कोरोना को मात दे दी. उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है लेकिन सभी लोगों को अगले सात दिनों तक होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है. 


टैग्स